• प्रीमियम सीटर-स्लीपर कॉन्फ़िगरेशन पेश करता है, जो एक ही कोच में सीटिंग और स्लीपर यात्रा की सुविधा का संयोजन करते हुए यात्रियों की विविध यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करता है।
• वोल्वो की वैश्विक स्तर पर प्रमाणित इंजीनियरिंग, उन्नत सुरक्षा तकनीकों और उत्कृष्ट राइड कम्फर्ट का संयोजन करते हुए यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव और ऑपरेटरों को उच्च परिचालन दक्षता प्रदान करता है।
• उन्नत सुरक्षा सुविधाओं, ड्राइवर असिस्टेंस तकनीक और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है।
• यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें एकीकृत किचन सुविधा और ऑनबोर्ड टॉयलेट उपलब्ध हैं।
पथिक लींबाचीया, गांधीनगर,
10 जुलाई 2026:
वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VECV) की बिजनेस यूनिट वोल्वो बसेस इंडिया ने आज गुजरात के गांधीनगर में आयोजित प्रवास 5.0 में वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर का प्रदर्शन किया। इस नई कोच के साथ कंपनी ने भारत में अपने प्रीमियम कोच पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।एक ही प्लेटफॉर्म पर सीटिंग और स्लीपर यात्रा की सर्वोत्तम सुविधाओं का संयोजन करने वाली यह नई कोच छोटी और लंबी दूरी—दोनों प्रकार के मार्गों के लिए तैयार की गई है। यह ऑपरेटरों को यात्रियों की विविध यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाती है, साथ ही यात्रियों को वह प्रीमियम यात्रा अनुभव प्रदान करती है, जिसके लिए वोल्वो बसेस दो दशकों से अधिक समय से जानी जाती हैं।

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब भारत का लंबी दूरी का यात्री परिवहन क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती आराम, सुरक्षा और प्रीमियम यात्रा अनुभव की अपेक्षाओं के साथ इस क्षेत्र में लगातार बदलाव आ रहा है। वहीं, ऑपरेटर भी ऐसे समाधानों की तलाश में हैं, जो फ्लीट के बेहतर उपयोग और परिचालन दक्षता को अधिकतम कर सकें। वोल्वो बसेस के विश्व स्तर पर प्रमाणित कोच प्लेटफॉर्म पर निर्मित वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग और उत्कृष्ट राइड कम्फर्ट का संयोजन प्रस्तुत करती है। इसे भारत में इंटरसिटी, पर्यटन और तीर्थ यात्रा की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
लॉन्च के अवसर पर वीई कमर्शियल व्हीकल्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर एस. एस. गिल ने कहा, “भारत का बस उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, जहां यात्रियों की प्रीमियम यात्रा अनुभवों को लेकर अपेक्षाएं बढ़ रही हैं और ऑपरेटर अधिक उत्पादकता एवं परिचालन दक्षता वाले समाधानों की तलाश कर रहे हैं।वोल्वो बसेस इंडिया में हम वैश्विक स्तर पर प्रमाणित इंजीनियरिंग को भारतीय बाजार की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नवाचारों के साथ जोड़कर मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर हमारे प्रीमियम कोच पोर्टफोलियो का विस्तार करती है और एक ऐसा लचीला समाधान प्रदान करती है, जो सुरक्षा, आराम और लग्जरी को लेकर ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करता है।”
वीई कमर्शियल व्हीकल्स के बस डिवीजन के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सुरेश चेट्टियार ने आगे कहा, “वोल्वो 9600 प्लेटफॉर्म को लग्जरी, सुरक्षा और यात्री आराम के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए व्यापक रूप से सराहा गया है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, हम अधिक लचीले प्रीमियम यात्रा समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर पेश कर रहे हैं।नई कोच में 24 ऊपरी स्लीपर बर्थ और 27 प्रीमियम निचली डेक सीटें दी गई हैं, जिनमें पिंडली को सहारा देने वाली (काफ सपोर्ट) सुविधा उपलब्ध है। यह ऑपरेटरों को छोटी और लंबी दूरी—दोनों मार्गों पर कुशलतापूर्वक सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है, साथ ही यात्रियों को बेहतर और उन्नत यात्रा अनुभव भी उपलब्ध कराती है।”
15-मीटर वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर वोल्वो के ईंधन-कुशल VEDX8 इंजन से संचालित है। इसमें ऊपरी डेक पर 21 स्लीपर बर्थ, निचले डेक पर काफ सपोर्ट के साथ 27 प्रीमियम सीटें और पीछे की ओर तीन स्लीपर बर्थ दी गई हैं, जिससे इसमें कुल 51 यात्रियों के बैठने और सोने की सुविधा उपलब्ध है।आई-शिफ्ट ट्रांसमिशन और 6 घन मीटर लगेज स्पेस से लैस यह कोच लंबी दूरी के चुनौतीपूर्ण परिचालन के लिए तैयार की गई है। यह ऑपरेटरों को यात्री आराम से समझौता किए बिना अपनी उत्पादकता और परिचालन दक्षता को अधिकतम करने में सहायता करती है।
यात्रियों को केंद्र में रखकर डिज़ाइन की गई वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर में नए इंटीरियर, बेहतर मूड लाइटिंग, प्रीमियम बर्थ और सीटिंग व्यवस्था, एकीकृत मनोरंजन सुविधाएं, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, गोपनीयता से जुड़ी सुविधाएं और शांत केबिन वातावरण उपलब्ध कराया गया है। ये सभी सुविधाएं मिलकर इस श्रेणी में यात्रियों को सबसे आरामदायक यात्रा अनुभवों में से एक प्रदान करती हैं।वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर कोच में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए स्पेस भी दिए गए हैं, जिनमें पूरी तरह से एकीकृत किचन सुविधा और ऑनबोर्ड टॉयलेट शामिल हैं। ये सुविधाएं लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान यात्रियों को अधिक सुविधा और आराम प्रदान करती हैं।
इंडस्ट्री में पहली बार, वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर में उन्नत ड्राइवर असिस्टेंस और एक्टिव सेफ्टी तकनीकों का व्यापक पैकेज पेश किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम है, जो चालक को वाहन के चारों ओर का पूरा दृश्य उपलब्ध कराता है।यह कोच इलेक्ट्रॉनिक मिरर्स (कैमरा मॉनिटर सिस्टम) से भी लैस है, जो पारंपरिक रियर-व्यू मिरर्स की जगह काम करते हैं। यह सिस्टम खराब मौसम और कम रोशनी वाली परिस्थितियों में बेहतर दृश्यता प्रदान करता है, साथ ही ब्लाइंड स्पॉट को कम करने और वाहन के आसपास चालक की जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है।
सुरक्षा को और मजबूत बनाते हुए, वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है, जो लगातार टायरों की स्थिति की निगरानी करता है। यह वाहन की विश्वसनीयता, सुरक्षा और ईंधन दक्षता को बेहतर बनाने में सहायता करता है।ड्राइवर स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम थकान, ध्यान भटकने और गंभीर ड्राइविंग परिस्थितियों के संकेतों का पता लगाकर चालक की सतर्कता बढ़ाता है। यह सिस्टम समय पर अलर्ट और सक्रिय हस्तक्षेप के माध्यम से अधिक सुरक्षित परिचालन में सहायता करता है।जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए इस कोच में अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम भी लगाया गया है, जो शराब की उपस्थिति का पता चलने पर वाहन के संचालन को रोक देता है। यह सुविधा यात्रियों और ऑपरेटरों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा स्तर प्रदान करती है।
नई कोच में टेलीमैटिक्स समाधान भी उपलब्ध कराया गया है, जो ऑपरेटरों को वाहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों तक रियल-टाइम पहुंच प्रदान करता है। इसमें वाहन की लोकेशन, गति, ईंधन खपत, वाहन प्रदर्शन और परिचालन संबंधी अलर्ट जैसी जानकारियां शामिल हैं।यह कनेक्टेड समाधान बेहतर फ्लीट प्रबंधन और डेटा-आधारित निर्णय लेने में ऑपरेटरों की सहायता करता है, जिससे परिचालन दक्षता और उत्पादकता में सुधार होता है।
वोल्वो 9600 सीटर-स्लीपर के लॉन्च के साथ वोल्वो बसेस इंडिया ने अपने प्रीमियम कोच पोर्टफोलियो को और अधिक सशक्त बनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग, ग्राहक-केंद्रित नवाचार और उद्देश्य-आधारित मोबिलिटी समाधानों के माध्यम से भारत के बस उद्योग के भविष्य को नई दिशा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #india #bharat #hindustan #action #amazing #village #city #country #india #bharat #mostviral #trending #ahmedaba #VehiclesLimited #VECV #Volvo #VolvoBuses ##VolvoBusesIndia #VolvoTrucks #VolvoTrucksinIndia #VolvoGroup #VECommercialVehiclesLimited #EicherMotorsLimited



