अश्विन लिम्बाचिया, अमदाबाद
07 अगस्त 2023:
ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, को प्रमुख ईवी टू-व्हीलर मास प्रोवाइडर कंपनी बड-ई के साथ अपनी नई रणनीतिक साझेदारी की घोषणा कर खुशी हो रही है। ओडिसी अपने बेहद प्रशंसित इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ई-बड से 10 हजार स्कूटर्स का ऑर्डर मिलने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का जश्न मना रहा है। यह रणनीतिक गठबंधन कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने और शून्य उत्सर्जन हासिल करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने की दोनों पक्षों की आपसी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने इस अवसर पर कहा, “हम अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए बड-ई के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। यह सहयोग यातायात के स्थायी साधनों की बढ़ती मांग पर जोर देता है और उच्च गुणवत्ता के इलेक्ट्रिक वाहन उपभोक्ताओं को प्रदान करने की ओडिसी की प्रतिबद्धता दर्शाता है। ये वाहन परफॉर्मेंस और पर्यावरणीय प्रभाव दोनों को प्राथमिकता देते हैं।”

ओडिसी 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलिवरी सहज रूप से सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता देने के लिए समर्पित है। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को स्कूटर्स की खरीदारी के बाद भी पूरी तरह सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें ई-स्कूटर्स की मेंटेनेंस सेवाओं का ध्यान रखा जाता है और स्कूटर के उपलब्ध स्पेयर पार्ट्स भी मिल जाते हैं। इससे कंपनी और उसके उपभोक्ताओं के लिए स्वामित्व का सहज अनुभव होता है।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #odysseelectricvehicles #ahmedabad
