उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
11 अगस्त 2022:
दुद्धी सोनभद्र आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव संगठन एवं शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा बाइक जुलूस जन जागरण करता हुआ ग्राम सभा से लेकर नगर पंचायत तक हजारों की संख्या में तिरंगे की आन बान शान में हाथों में तिरंगा लिए मानों खून से इंकलाब की बोलियां लिखने का जज्बा लिए राष्ट्रभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला, हम जियेंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए, मेरी जान तिरंगा मेरी शान तिरंगा मेरा अभिमान तिरंगा आदि भारतीय हिंदी फिल्मों के गीतों पर उमंग और उल्लास के साथ बाइक पर सवार होकर हिंदुस्तानियों की टोली मुख्य मार्ग एवं गली मोहल्ले भ्रमण करते हुए जन जागरण कर चेतना का संचार भारतीय नागरिकों को तिरंगा यात्रा करा रही थी l
आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के वैसे तो कई सोपान वीरांगनाओं से लेकर लोक स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों, वीर सपूतों की गौरव गाथा के अनंत कार्यक्रम संपादित हुए परंतु तिरंगा यात्रा अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय ऐतिहासिक सभी देशवासियो के लिए रहा l
तिरंगा यात्रा बाइक जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, राजन चौधरी, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष विपिन बिहारी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक दुद्धी जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी,जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय,भाजपा मंडल महामंत्री मनीष जयसवाल, मोनू सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार सोनी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार, दीपक कुमार साह, पंकज अग्रहरि, सुनील कुमार गुप्ता, सहित हजारों लोग तिरंगे की आन बान शान में झंडा लिए बाइक पर सवार है l भारत माता वंदे मातरम की जय घोष से वातावरण राष्ट्रीयता से ओतप्रोत रहा l
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad