पथिक लींबाचीया, अमदाबाद:
05 नवंबर 2026:
अहमदाबाद में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से चली आ रही सेवा की परंपरा को इस वर्ष भी बनाए रखते हुए, अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन (AMA) और अहमदाबाद फैमिली फिजिशियंस एसोसिएशन (AFPA) द्वारा संयुक्त रूप से दिवाली की छुट्टियों के दौरान अपनी वार्षिक “डॉक्टर ऑन कॉल” सामाजिक सेवा पहल की आज घोषणा की गई है। डॉक्टर ऑन कॉल सर्विस 7 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

दिवाली के त्योहारों की छुट्टियों में जब नियमित क्लिनिक छुट्टी के शेड्यूल के अनुसार बंद या सीमित होते हैं, तब भी अहमदाबाद शहर के सभी नागरिकों को लगातार आसानी से सुलभ चिकित्सा उपचार और आपातकालीन (इमरजेंसी) मार्गदर्शन मिलता रहे, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
सेवा की मुख्य विशेषताएं:
निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा मार्गदर्शन: इस सेवा के तहत नियुक्त प्राथमिक समन्वयक
(कोऑर्डिनेटर्स) नागरिकों के कॉल्स स्वीकार करेंगे, तत्काल चिकित्सा सलाह देंगे और बिना किसी
शुल्क के बुनियादी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विशेषज्ञ चिकित्सा (स्पेशलिस्ट) रेफरल सपोर्ट: यदि किसी मरीज को आगे के इलाज या आपातकालीन
स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर अथवा इलाज की आवश्यकता होती है, तो प्राथमिक समन्वयकों द्वारा
उपयुक्त चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ शीघ्र संपर्क कराकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
नियुक्त प्राथमिक समन्वय टीम (प्राइमरी कोऑर्डिनेशन टीम):
डॉ. धीरेन मेहता: 9898854158
डॉ. अश्विन शाह: 9824038816
डॉ. सुनील पटेल: 9879225294
डॉ. रमेश पटेल: 9426495264
डॉ. ज्योतींद्र मेहता: 9825039653
डॉ. पार्थ पटेल: 9924119778
“हमारा उद्देश्य अहमदाबाद के सभी परिवार सुरक्षित और स्वस्थ दिवाली मना सकें, इसके लिए देखभाल,
मानसिक शांति और राहत प्रदान करना है।”
डॉ. कल्पिता दवे — अध्यक्ष, अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन (AMA)
डॉ. मौलिक शेठ — मानद सचिव, अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन (AMA)
डॉ. रमेश आई. पटेल — अध्यक्ष, अहमदाबाद फैमिली फिजिशियंस एसोसिएशन (AFPA)
डॉ. मेहुल शेलत — मानद सचिव, अहमदाबाद फैमिली फिजिशियंस एसोसिएशन (AFPA)
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #india #bharat #hindustan #action #amazing #village #city #country #india #bharat #mostviral #trending #ahmedaba #AhmedabadMedicalAssociation #AMA #AhmedabadFamilyPhysiciansAssociation #AFPA #DoctoronCallDiwaliInitiative #KeyHighlightsoftheService



