पथिक लींबाचीया, अमदाबाद:
31 अक्टूबर, 2026:
वैश्विक व्यापार जगत में मूल भारतीय उद्योगपतियों और ऑयल सेक्टर के प्रमुख टाइकून नितिन सांडेसरा और चेतन सांडेसरा (सांडेसरा ब्रदर्स) के नेतृत्व वाली अग्रणी कंपनी स्टर्लिंग ऑयल एक्सप्लोरेशन एंड एनर्जी प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड (STERLING OIL) ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है।

कंपनी की सहायक इकाई एपेक्स ग्लोबल एनर्जी लिमिटेड (APEX GLOBAL ENERGY) द्वारा इटली की दिग्गज ऊर्जा कंपनी ENI की नाइजीरियाई सहायक कंपनी – एगिप एनर्जी एंड नेचुरल रिसोर्सेज (नाइजीरिया) लिमिटेड (AENR) के अधिग्रहण का सौदा सभी विनियामक (regulatory) मंजूरियों के बाद सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। लगभग $600 मिलियन (अनुमानित ₹5,700 करोड़) के इस विशाल सौदे से वैश्विक स्तर पर भारतीय उद्योग जगत का मान और बढ़ा है।
यह अधिग्रहण इसलिए सबसे खास है क्योंकि स्टर्लिंग ऑयल पूरी तरह से फैमिली-ओन्ड और 100% डेट-फ्री (कर्जमुक्त) कंपनी है, जिसमें कोई सार्वजनिक शेयरधारक या बाहरी कर्ज नहीं है। अपनी मजबूत आंतरिक पूंजी और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन के बल पर कंपनी ने यह वैश्विक सौदा पूरा किया है।
ENI द्वारा जारी आधिकारिक बयान में स्टर्लिंग ऑयल को नाइजीरिया के ऑनशोर क्षेत्र की सबसे सक्षम और अग्रणी ऑपरेटर कंपनियों में से एक बताया गया है।
इस अधिग्रहण के साथ कंपनी अब नाइजीरिया के महत्वपूर्ण ‘रेनेसां संयुक्त उद्यम’ (Renaissance Joint Venture) से सीधे जुड़ गई है, जिससे वैश्विक तेल और गैस उत्पादन में स्टर्लिंग ऑयल का स्थान और अधिक मजबूत हो गया है।
वर्ष 2006 से नाइजीरिया के ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने वाले सांडेसरा ब्रदर्स आज शेल (Shell), एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) और टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) जैसी वैश्विक ब्रांड्स की बराबरी में खड़े हैं और यह साबित कर दिया है कि भारतीय उद्यमी वैश्विक स्तर पर कितना बड़ा योगदान दे रहे हैं।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #india #bharat #hindustan #action #amazing #village #city #country #india #bharat #mostviral #trending #ahmedaba ##SandesaraBrothers’ Amazing Advancement in the Global Oil World
#IndianIndustrialist #OilSectorTycoon #NitinSandesara #ChetanSandesara #SandesaraBrothers #SterlingOilExplorationandEnergyProductionCompanyLimited #STERLINGOIL



