1सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान
इस अभियान के तहत गर्भावस्था और प्रसव के बा यूवीद महिलाओं के सही पोषण पर रहेगा विशेष जोर
नवलजी, बलिया (उत्तरप्रदेश)
02 सितंबर, 2022:
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जयंत कुमार ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर को कम करने के लिए जनपद में सोमवार से 30 सितंबर तक ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के सही पोषण पर विशेष जोर रहेगा। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी सेहत को लेकर नियमित फॉलोअप किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया की एल्बेन्डाज़ोल की गोली पेट के कीड़े निकालने के लिए दी जाती है। गर्भवती के पेट में कीड़े होने की स्थिति में उसके एनीमिक होने की आशंका बढ़ जाती है, इतना ही नहीं उसके गर्भ में पल रहे शिशु को भी पोषण नहीं मिल पाता है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 54079 गर्भवती एवं 48671 धात्री महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ओपीडी, आईपीडी, जन आरोग्य मेला, पीएमएसएमए, वीएचएनडी, यूएचएनडी इत्यादि में आने वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी के साथ-साथ दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। इस अभियान के दौरान एनीमिक महिलाओं को चिन्हित किया जायेगा। प्रयास रहेगा कि कोई लाभार्थी इससे वंचित न रहने पाएं।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ० आर बी यादव ने बताया कि मैटरनल हेल्थ कंसलटेंट से लेकर आशा कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। अभियान के बारे में जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #ballia #uttarpradesh #ahmedabad