उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
16 अगस्त 2023:
दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नं 6 में पानी की किल्लत को देखते हुए सोलर वाटर पम्प लगाया जाएगा। सोलर वाटर पम्प लगाने हेतु आज दुद्धी विधायक रामदुलारे गोड़ व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने वार्ड नं 6 में संयुक्त रूप से विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए सोलर वाटर पम्प लगाने हेतु भूमि पूजन किया|


इस मौके पर ओमप्रकाश दुबे, सभासद राकेश आजाद, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, सभासद प्रेम नारायण सिंह, सभासद शाहिद आलम, शाहनवाज खान , निरंजन गुप्ता ,आमेश सिंह ,अंका , सहित अन्य उपस्थित रहे|
#bharatmirror21 #bharatmirror #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad
