उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
21 अप्रिल, 2023:
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय रजा जामा मस्जिद व ईदगाह में अलविदा का नमाज अतिदतमंदो ने अता किया ,इस दौरान मुस्लिम बंधुओ ने अल्लाह से देश व विश्व मे अमन चैन बनाए रखने की दुआ की| रजा जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल रज्जाक व ईदगाह में मौलाना तौहीद ने नमाज पढ़ायी |

इस मौके पर जामा मस्जिद सदर रहीम बख्श उर्फ कल्लन खां , सचिव सैयद फैजुल्लाह ,नायब सदर अंसारी , सेक्रेटरी आसिफ़ ख़ान ,राफ़े खां ,इब्राहिम खां, फतेह मोहम्मद खां सहित भारी संख्या में मुस्लिम आवाम मौजूद रहा| वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीओ दद्दन प्रसाद गोंड , प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय व क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह मय फोर्स मौजूद रहें|

किन्नरों ने गरीबों में बांटे इमदाद

अलविदा के नमाज के उपरांत ईदगाह के बाहर किन्नरों ने किरण के नेतृत्व में गरीबों में इमदाद बांटे ,जिसमें साड़ी रुपया ,पैसा आदि जरुरत के हिसाब से बांट कर शबाब लिया |
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad
