उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
01 April, 2023:
दुद्धी/सोनभद्र| दुद्धी विकास खण्ड के धूमा ग्राम पंचायत में हुए शौचालय घोटाला प्रकरण में शिकायतकर्ताओं ने आज पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गोंड से मिलकर घोटालेबाज अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग कीI


कहा कि दोषी ग्राम प्रधान सहित दो सचिवों की गिरफ्तारी का स्टे आर्डर भी माननीय उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया है, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 व भ्रष्टाचार निवारण अधि0 7/13 1988 के तहत थाना विण्ढमगंज जिला सोनभद्र में अभियोग पंजीकृत हैI

ग्रामीण प्यारेमोहन ,रविन्द्र कुमार,अभय कुमार ,आलोक रंजन वीरेंद्र ,संतोष कुमार भुइयां ,अशोक कुमार ,लख्खू राम ,रामविचार ,दीपन अगरिया व उदय भुइयां ,आलोक रंजन ,संतोष कुमार भुइयां ,संतोष कुमार ,कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अवगत कराया कि संबंधित प्रधान के ऊपर 406, 419, 420.467, 468, 471 भा0द0वि० मु०अ०सं० 125/2019 ,धारा 406,419, 420, 467,468,471 भा०द०वि० व मु०अ०सं० 126/ 2018, धारा 406,419 420 467, 468,471 भादवि0 अ०सं० 127/2018 थाना विंढमगंज सोनभद्र तथा अं० धारा 406, 420,471,467,468 भा0 द0 वि0 थाना हजरतगंज जिला लखनऊ में तथा मु0अ0स0 70/ 2022 अंo धारा 409 भा० द०वि० व 7 व 13 भ्रष्टाचार निवारण अधिo 1988 थाना विंढमगंज सोनभद्र में पंजीकृत हैI
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस उपाधीक्षक से मामले में त्वरित हस्तक्षेप करते हुए अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की मांग उठाई हैI
कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की प्रति संलग्न कर आशान्वित एवं आशाविद है कि आपराधिक प्रकरण के छवि वाले व्यक्तियों पर सशक्त विधिक कार्यवाही की जायेगी तो सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगें I
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad
