उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
31 मार्च, 2023:
दुद्धी/ सोनभद्र| रामनवमी के दिन गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद- दुर्गावाहिनी बालिकाओं का स्कूटी जुलुस शक्ति रूप में शाम साढ़े पांच बजे टाउन क्लब दुद्धी मैदान से निकाला गया।जो पूरे क़स्बे में शक्ति शौर्य का प्रदर्शन करते हुए भ्रमण किया | दुर्गा वाहिनी जुलुस का सुरक्षा घेरा में विश्व हिन्दू परिषद दुद्धी के नगर प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता , नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव , जिला मंत्री आलोक जायसवाल , संरक्षक चेतन श्रीवास्तव , गौ रक्षा प्रमुख अलोक जायसवाल ,संरक्षक सचिन अग्रहरि, प्रखंड संयोजक सोनू जायसवाल , भोलू जायसवाल ,राकेश अग्रहरि,मनीष जायसवाल ,अजित जायसवाल तथा
लक्की शर्मा , अमृत लाल ,विकास जौहरी,विकास मदेशिया ने सुरक्षा करते हुए शोभायत्रा के साथ साथ चले।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे।

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दो जगहों पर पुरे जुलुस पर पुष्प वर्षा किया गया।इसी दरमियान युवाशक्ति की बाइक जुलुस भी बजरंगी पताका लेकर युवाओं ने जुलूस निकाली और शौर्य का परिचय दिया ।अखाड़े व जुलूस में आये लोगों के लिए युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा खीर की व्यवस्था व ठंडा पानी की व्यवस्था की गयी थी जिसका रामसेवकों जमकर लुफ्त उठाया|

भगवान श्री राम व माँ काली की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकली
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad
