उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
20 मार्च, 2023:
दुद्धी/ सोनभद्र| विंढमगंज रेंज में लकड़ी तश्करो व अवैध कटानकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विंढमगंज रेंजर ने कमर कस ली है ,इसी क्रम में उन्होंने ग्राम बासीन के निवासी एक अभियुक्त मानजीत गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामनरेश को वन क्षेत्र हरनाकछार कंपार्टमेंट नम्बर 9 में खैर व साखू के दो पेड़ काटने ,जंगल मे अतिक्रमण व आग लगाने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहां से अभियुक्त को वन अपराध के जुर्म में जेल भेज दिया गया |

रेंजर इमरान खान ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 5/26 वन अधिनियम व 9/5 वन जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है |

उन्होंने बताया कि पेड़ो की अवैध कटान व वन्त भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले किसी भी कीमत पर बक्शे नही जायेगें| अभियुक्त को पकड़ने में वन दरोगा सर्वेश सिंह व वनरक्षक अवधेश कुमार ,बीट प्रभारी सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी|
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad
