नवलजी, बलिया (उत्तरप्रदेश)
20 दिसंबर 2022:
साहू हितकारिणी समिति ,बलिया का 2022 का चुनाव 18 दिसंबर 2022 साहू भवन बलिया पर संपन्न हुआ। समिति के कुल 115 सदस्य में से 100 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार साहू उर्फ़ पप्पू को 50 मत तथा अशोक कुमार गुप्ता को 49 मत मिला एक मत अवैध रहा अरुण कुमार साहू उर्फ़ पप्पू विजई घोषित हुए। महामंत्री पद पर साथी रामजी गुप्ता को 38 मत तथा विजय शंकर गुप्ता 60 मत पाकर विजई घोषित हुए। दो मत अवैध रहा। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद को 31 मत मिला तथा विनोद कुमार 68 मत पाकर विजई घोषित हुए। एक मत अवैध रहा। आय व्यय निरीक्षक पद पर राजेश कुमार गुप्ता को 36 मत मिला और संजीव कुमार 62 मत पाकर विजई घोषित हुए। दो मत अवैध रहा।
15 सदस्य निर्वाचित हुए जो इस प्रकार है दयाशंकर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता ,रघुनाथ गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ,अनिल कुमार गुप्ता ,विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ,अशोक कुमार गुप्ता ,लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता ,दिनेश कुमार गुप्ता ,संतोष कुमार गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता ,अशोक कुमार गुप्ता, तथा सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता।

निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

इस चुनाव में वीरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, अरविंद गांधी विधिक सलाहकार ,ओम प्रकाश गुप्ता उप महामंत्री ,संगठन मंत्री के रूप में सत्यनारायण गुप्ता, कन्हैया प्रसाद तथा राजेश प्रसाद गुप्ता निर्विरोध चुने गए।
यह पूरा चुनाव चुनावअधिकारी श्री कुंज बिहारी गुप्ता एडवोकेट, प्रो0अनिल कुमार गुप्ता और प्रो0 संतोष गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।
अनिल कुमार गुप्ता
महामंत्री
साहू हितकारिणी समिति ,
बलिया
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #ballia #uttarpradesh #ahmedabad
