दशहरा के शुभ अवसर पर शिव मंदिर महुअरिया के प्रांगण में होगा कार्यक्रम का आयोजन
उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
19 सितंबर, 2022:
दुद्धी/सोनभद्र।विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत आज शिव मंदिर महुअरिया महुली के परिसर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति का बैठक आहूत किया गया। जिसमे दशहरा के शुभ अवसर पर किया जाने वाला ऐतिहासिक दुर्गा पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य रूप से सम्पन्न करने पर विचार किया गया और पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।जिसमे सर्वसम्मति से अरविंद जायसवाल ग्राम प्रधान महुली को नव युवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बनाया गया।उपाध्यक्ष पद के लिए ईश्वरी यादव व अवधेश शर्मा को नामित किया गया है।
सचिव पद के लिए प्रदीप जायसवाल व लालमणि शर्मा को था उप सचिव दीपक जयसवाल का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। दिलीप जायसवाल व भगवान कन्नैजिया को कोषाध्यक्ष तथा गौरीशंकर मिश्रा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है वही जोगिंदर सिंह राजेश शर्मा व मनोज भारती प्रवन्धक चुने गए है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेंद्र जायसवाल सुरेंद्र भारती अनुज जायसवाल संजय जायसवाल सुरेश जायसवाल जुगुल भारती अनिल संतोष प्रदीप सेकेंड सुरेश सेकेंड विनोद भारती अखिलेश रविंद्र पिंटू सिकन्दर वीयार अजित सतेंद्र धर्मेंद्र अमित शौरभ रंजीत अंकेश चंदन जायसवाल सहित दर्जनों लोगों को शामिल किया गया है।समिति के मुख्य संरक्षक रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख दुद्धी को बनाया गया है।वही संरक्षक मंडल में राजदेव जायसवाल सकरार अहमद बद्री प्रसाद रामकेश जायसवाल जमुना एडवोकेट विनोद जायसवाल सुभाष जायसवाल अनंत सिंह राधेश्याम शर्मा चंद्र प्रकाश प्रजापति विनोद कन्नौजिया शिवदास शर्मा बजरंगी सिंह व महेंद्र पूरी शामिल है।
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad