नवलजी, बलिया (उत्तरप्रदेश)
16 सितंबर, 2022:
एंकर – बलिया तय तारीख पर जिला कलेक्ट्रेट सैकड़ो के संख्या में पहुंचे सपाईयों ने पूर्व सपा मंत्री नारद राय के नेतृत्व में शहर की बदहाल तस्वीर के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया।
दरअसल नगर के खस्ताहाल सड़क, बजबजाती नालिया, सार्वजनिक स्थानों समेत सड़को और गलियों में जलजमाव को लेकर आज सपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया मे कुछ बचा नही है। कलेक्ट्रेट में पानी, एसपी कार्यालय मे पानी,डांक बंगला मे मन्दिरो और तमाम शहर के गलियों और सड़कों पर गन्दा पानी इक्कठा हो गया है। वही करोड़ों रुपया की लागत से बन रहे नाला निर्माण को भी फर्जी तरीके से बनाने का आरोप लगाया है।
कहा समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध भी किया था लेकिन एक न सुनी गई। कहा जल निकासी अगर नही हुई तो हम समाजवादी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #ballia #uttarpradesh #ahmedabad