तहसील समाधान दिवस
उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
07 अगस्त 2022:
दुद्धी सोनभद्र। आज महीने के प्रथम शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस था। दुद्धी तहसील से सैकड़ों किलोमीटर दूर से क्षेत्र के तमाम समस्या ग्रस्त लोग अपनी शिकायत और समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर में लगने वाले तहसील समाधान दिवस पर आए। तहसील दिवस का भी आयोजन हुआ।
लेकिन तहसील दिवस पर जिले के आला जिला अधिकारी नहीं आए तो लोगों में निराशा हुई। लोग यह कहते रहे की हुजूर नहीं आए हैं क्या लोगों ने कहा कि हुजूर कम तो फरियादी का कहना था कि जिलाधिकारी महोदय तो कुछ लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय नही आए हैं तहसील दिवस में फरियादियों की तांता लगा हुआ था काफी भीड़ देखी गई। कितने लोग तो निराश होकर लौट गए और कुछ लोग कहे की लंबी दूरी तय करके आए हैं तो अपनी फरियाद से संबंधित दरखास्त दे देते हैं। लोगों ने दरखास्त लेकर अपने मंजिल के लिए निकल पड़े। तहसील समाधान की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने किया और जिले के भी तमाम अधिकारी जिलाधिकारी के रोस्टर के मुताबिक आने की सूचना पर तमाम अधिकारी आए और बीच में ही धीरे-धीरे अधिकारी अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगे।
ऐसा माना जा रहा है जिलाधिकारी महोदय किसी आवश्यक कार्य होने के कारण तहसीलसमाधान दिवस में नहीं आए। तहसील समाधान दिवस पर 89 जन शिकायत की प्रार्थना पत्र आया। 4 मामलों का मौके पर निस्तारित किया गया वही दो मामले टीम भेजकर निस्तारित किया गया। शेष मामले को संबंधित अधिकारियों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा जिले और तहसील स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे।
#bharatmirror21 #news #bharatmirror21 #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad