नवलजी-बलिया(यूपी)
20 अगस्त 2022:
बलिया भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 78 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में टाउन हॉल बापू भवन के सभागार में विशाल विचार गोष्ठी के रूप मनाया गया। उक्त विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह स्वम क्रमश विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मणिन्द्र मिश्रा जी श्री कैलाश चौहान जी ने शिरकत की सर्व प्रथम विचार गोष्ठी की शुरुआत भारतरत्न के छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।
गोष्टी में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी के रूप में जहा भी दिख रहा है। वह राजीव गांधी जी की देन है आज गुगल का c.e.o भी भारत से है परन्तु उस समय आज की सरकार जिस पार्टी की सरकार है उस पार्टी के लोगों ने पुरजोर विरोध किया था। आज करोड़ों युवा कम्प्यूटर की बदौलत रोजगार पाए हुए हैं और आज की सरकार पकौड़े तलने को भी रोजगार बताती है। और कहती है कि अच्छे दिन लाएंगे अगले वक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री मणिन्द्र मिश्रा जी अपने विचार हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लागू कर राजीव जी ने पंचायतों को जितना अद्र्ढ किया आज तक के इतिहास में किसी ने नहीं कर पाया इसी क्रम में कैलाश चौहान जी ने कहा कि आज जिस युवा की बदौलत वर्तमान सरकार अच्छे दिन लाने की लय भर रही है। उस युवा को 18 वर्ष पर वोट देने की अधिकार भी राजीव गांधी जी ने दिया।
इस अवसर पर सभा मे उपस्थित सर्व श्री सुधीर राय जी दिग्विजय सिंह जी निर्मल उपाध्याय जी ओम प्रकाश पाण्डेय जी राघवेन्द्र सिंह जी जैनेद्र पाण्डेय मिन्टू बृजेश सिंह गाठ ओम प्रकाश तिवारी सोनम बिंद जी उषा सिंह जी सच्चिदानंद तिवारी जी पुनीत पाठक जी उमाशंकर पाठक जी शशी कान्त त्रिपाठी जी रूपेश चौबे जी विवेक ओझा जी मसुद आलम जी अभिषेक पाठक जी धन जी पाण्डेय सत्य प्रकाश मनी दुर्गेश सिंह अबुल फैज़ वाहीद रजा नुरगुल शाहीद अली पारस नाथ वर्मा विजय पाण्डेय अशोक मिश्रा जी सिद्ध नाथ तिवारी उपस्थित रहे संचालन ऐ सी कालेज के पूर्व अध्यक्ष संतोष चौबे जी ने तथा संयोजक सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय जी ने किया।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #ballia #uttarpradesh #ahmedabad