नवलजी, बलिया (उत्तरप्रदेश)
10 अगस्त 2022:
बलिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय ने कहां की हम समाजवादी लोगों का इतिहास तिरंगे के साथ है । 130 करोड़ लोगो के दिल मे तिरंगा है।

इन लोगों ने तिरंगे का विरोध किया ।बहुत सालो तक आजादी के बाद भी अपने हेडक्वार्टर पर तिरंगा नहीं फहराया। जिन लोगों ने 26 जनवरी 2001 में नागपुर आर एस एस के हेड क्वार्टर पर तिरंगा फहराने के जुर्म में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वह लोग देश से माफी कब मांगेंगे पहले माफी मांगो फिर तिरंगे की बात करना।

वही नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कहा कि वो तो भाजपा के सरंक्षण में चल रहा था। 2019 में भी उस पर गम्भीर आरोप लगे थे। उसकी पत्नी ने भी केस किया था पर सब गायब हो जाता है। भाजपा के संरक्षण में ईस तरह के कई श्रीकांत मौजूद है।

वही श्रीकांत को मिले तीन गनर पर भी भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि फोटो तो किसी भी नेता के साथ हो सकती है पर भाजपा के लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के नेताओ के साथ फोटो क्यों है ये तो केशव प्रसाद मौर्या ही बताएंगे।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #ballia #uttarpradesh #ahmedabad
