उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी, सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
03 जुलाई 2022:

आज दिनांक 03/07/2022 को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने दुद्धी स्थित शिवाजी तालाब पर लोकतंत्र सेनानी स्व: डॉ० राजकिशोर सिंह व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व: महादेव सिंह के स्मृति में वृक्षारोपण किया!

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा के द्वारा पूरे जिले में वृक्षारोपण सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जिले के लगभग 1600 से अधिक बूथों पर वृक्ष लगाया जा रहा है !आज उसी क्रम में दुद्धी के इस पावन शिवाजी तालाब पर लोकतंत्र सेनानी डॉ राजकिशोर सिंह व महादेव सिंह के स्मृति में वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिये ट्री गार्ड लगाकर वृक्षारोपण किया गया व उनके परिजनों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया!

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी डॉ० ओमकार नाथ धीरू अग्रहरी मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी अंशुमान रॉय आईटी विधानसभा संयोजक संगम गुप्ता सोसल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी रवि सिंह प्रबुद्ध वर्ग जितेंद्र चन्द्रवंशी सत्यम किशोर छोटू चौबे कइल राम सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!
#bharatmirror21 #news #drudhhi #sonbhadra #uttarpradesh #ahmedabad
