नवलजी, बलिया (उत्तरप्रदेश)
22 जुलाई 2022:
भारत के राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की बड़ी जीत होने पर सोनी तिवारी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ने नगर के पदाधिकारियों और अनुसूचित जनजाति व दलित समाज के बहनो के साथ जीत की खुशियां बाँटीं।

इस मौक़े पर महिला कार्यकर्ता बहनो ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। हमारे अनुसूचित जनजाति व दलित समाज के बहनो को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। सोनी तिवारी ने महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी और् कहा कि देश ने आज इतिहास रचा ये महिलाओ मे बहुत ही गर्व ,हर्ष ,उल्लास है।

कार्यक्रम मे नगर महामंत्री महिला मोर्चा प्रीति पाण्डेय जी , रूपा सिंह ,सुनीता राय , विभा राय, सुनीता तिवारी ,कंचन उपाध्याय ,अनिता ओझा ,संगीता मिश्रा ,आरती सिंह , मधुलिका श्रीवास्तवा ,खुशबु रेड्डी आदि अन्य महिलाये उपस्थित रही ।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #ballia #uttarpradesh #ahmedabad
