नवलजी,बलिया(उत्तरप्रदेश) 12 May 2022:
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड पुलिस को मिली भारी सफलता।

उल्लेखनीय है कि थाना दुबहड़ के थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार मिश्र के मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त श्याम नराययण यादव पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद यादव सा0 सुल्तानपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया को दिनांक 11.05.2022 को थाना क्षेत्र दुबहड़ जनाड़ी तिराहा से समय करीब 07.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त थाना सुखपुरा के मु0अ0सं0 78/2022 धारा 2/3(1)उ0प्र0 गंगेस्टर एक्ट में वांछित था। थाना दुबहड़ द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #balliagangster #ballia #uttarpradesh #ahmedabad
