उपेन्द्रकुमार तिवारी, दुद्धी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) दिनांक:१२ जनवरी २०२२:
दुद्धी/सोनभद्र: तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने आज दुद्धी नगर के वार्ड नं. 2 व वार्ड नम्बर 9 में लोगो से कोरोना वैक्सीन डोज के बारे में जानकारी ली।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर बहुत तेजी से जनपद में बढ़ता देख स्वास्थय महकमा सहित तहसील प्रशासन व नगर पंचायत में हड़कम्प सा मच गया हैं।कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने नगर में कोरोना वैक्सीन डोज के बारे में लोगो से पूछताछ कर जानकारियां ली। साथ मौके पर दुद्धी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारतसिंह भी मौके पर उपस्थित रहे।

नवागत उप जिलाधिकारी प्रमोदकुमार तिवारी ने लोगो को कहा कि जिन लोग कोरोना वैक्सीन से वंचित रह गये हैं। ओ लोग जल्द से जल्द वैक्सीन का डोज ले ले ताकि लोग सुरक्षित रह सके। उप जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया है, कि लोग अपने आप को सुरक्षित रखे भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मास्क लगाकर जाए। नगर के अन्य समस्याओं से भी रूबरू हुए साथ ही और भी
जानकारियां ली।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #sonbhadr #uttarpradesh
