नवल जी, बलिया(उत्तर प्रदेश)
दिनांक:२९ दिसम्बर २०२१: बलिया पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना वर्ष, के अंतर्गत गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । यह कार्यक्रम 1 जनवरी 2022 से 4 जनवरी 2022 के मध्य आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में जहां पहले दिन झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी वहीं शाम को संगीत में प्रवचन का आयोजन किया गया है। 2 जनवरी को सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान ,प्रज्ञा योग, व्यायाम, 8:00 बजे से देव पूजन, गायत्री महायज्ञ और सायं 5:00 बजे संगीत में प्रवचन का आयोजन किया गया है। तीसरे दिन 3 जनवरी को प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, वही सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार और शाम 3:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया है । सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक संगीतमय प्रवचन एवं भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

चौथे दिन यानी 4 जनवरी 2022 को प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार पूर्णाहुति का आयोजन किया गया है। इसके बाद सत कार्यों का अभिनंदन करने के बाद कार्यकर्ताओं एवं टोलियो की विदाई चौथे दिन 4 जनवरी को की जाएगी। यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के श्री विजेंद्र चौबे द्रारा दी गई है।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #gayatrimahayagn #baliya #uttarpradesh
