नवल जी, बलिया(उत्तर प्रदेश)
दिनांक:३१ दिसम्बर २०२१ :
बलिया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिला अध्यक्ष नीतू पांडे के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। एवं अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह से भी सम्मानित किया गया।

डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी दोनों ही सरकारें महिला सशक्तिकरण का काम कर रही हैं। चाहे वह महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या महिला सम्मान की बात हो हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि आप सभी बहने इतनी भारी संख्या में यहां उपस्थित हुई है।

यह बताने के लिए काफी है, कि केंद्र सरकार में महिलाओं का कितना सम्मान किया गया है। इस दौरान नीतू पांडे, अंजलि तिवारी, संध्या पांडे, नीलम, अरुण सिंह बिट्टू, अनूप चौबे, राकेश सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडे, आशुतोष सिंह, पूनम पांडे, रेखा व सौकड़ौ महिलाएं मौजूद रहे। संचालन रंजना यादव ने किया।
#bharatmirror #bharatmirror21 #news #bjpmahilamorcha #baliya #uttarpradesh
